Showing posts with label महाराष्ट्र नागपुर सोनिया अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र नागपुर सोनिया अग्रवाल. Show all posts

Saturday, June 25, 2022

सोनिया अग्रवाल नागपुर महाराष्ट्र

 

मां


तपती धूप में छांव का एहसास है मां ....

बच्चे के दिल की धड़कन को,

ख़ुद में महसूस करती है मां....

 

जिंदगी के सफर में कई रिश्ते बनते-बिगडते,

पर हर पल बाहें फैलाए मिलती है मां.....

 

समुद्र सा गहरा प्यार, मोती की तरह अनमोल,

 हमारे जीवन को संवारती है मां.....

 

काम पर बाहर हम जाते,

पर दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठी रहती है मां.....

 

ख़ुद की परवाह न कर, हमेशा हमारी चिंता मे घिरी रहती है मां....

 

खरोंच मुझे लगे तो तड़प उठती है,

जल्दी ठीक हो उसके लिए सारा आसमान सर पर उठा लेती है मां.....

 

निशब्द हूं उसकी ममता को पैमाने (शब्दों) में बताने के लिए,

बस इतना कहूंगी,

इस धरती पर स्वयं भगवान का रूप है मां......

 

सोनिया अग्रवाल

नागपुर.