Showing posts with label महाराष्ट्र चंचल तापड़िया. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र चंचल तापड़िया. Show all posts

Saturday, June 25, 2022

चंचल तापड़िया

मां

मां शब्द है सबसे ऊंचा,

   इसके जैसा नहीं कोई दूजा,

 कितना प्यारा था वह पल ,

    सुहाना लगता था बालों को सहलाना।

 

ढेरों आशीष  देकर तेरा मुस्कुराना,

        नामुमकिन है उन क्षणों को भूल पाना।

         मुश्किलों में, सुख दुख में राह बताना ।

 

अपने आंचल की छांव  फैलाना। 

 याद आता है वह जमाना

   केसे अदा करुं मां तेरा शुकराना।

 

                चंचल तापड़िया🙏