अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय साहित्य सेवा : काव्यांजली कि तरफ से इस ब्लॉग पर स्व लिखित रचना भेजने वाली सभी प्रान्त की साहित्य प्रेमी बहनों का हृदय से आभार !
बहनों ! आप सबके दिल के उदगार वास्तव में बहुत ही सराहनीय हैं. मैं जब जब आपके द्वारा रचित काव्य को पद्धति हूँ मन गदगद हो जाता है.
आप अपना प्रयास जारी रखें. आप सभी बहनें बहुत जानकार हैं फिर भी मैं यहाँ कविता लिखने के विषय में कुछ बातें लिख रही हूँ. आपको ठीक लगे तो अवश्य अनुशरण करें!
एक अच्छी कविता में क्या क्या गुण होने चाहिए?
- कविता ऐसी होनी चाहिए जो अन्तर्मन को छू जाये ।
- कविता का विषय पाठक के हृदय तक पहुंचना चाहिए ।
- कविता एक लय में होनी चाहिए ।
- कविता में प्रवाह होना चाहिए ।
- कविता में शब्दों की गिनती से ज्यादा महत्व रखता है कविता की आत्मा, उसकी संवेदना
सहयोग के बहुत बहुत धन्यवाद!
पुष्प बजाज
राष्ट्रीय साहित्य सेवा प्रमुख
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन