Showing posts with label बिहार मुजफ्फरपुर अर्चना सिंघानिया. Show all posts
Showing posts with label बिहार मुजफ्फरपुर अर्चना सिंघानिया. Show all posts

Saturday, May 28, 2022

बिहार मुजफ्फरपुर, अर्चना सिंघानिया

 राष्ट्र चेतना


राष्ट्र हमारा गौरवशाली

वंदन इसको हम करते हैं,

इसके वैभव का गुणगान

हर वृक्ष के पत्ते भी करते हैं।


इसकी लाज बचाने को

हमारे वीर सतत सजग रहते हैं,

भारत माता की पावन मिट्टी को

शत्- शत् नमन हम करते हैं।


धन्य भाग्य हमारे जीवन के

इस अद्भुत धरती पर हम जन्में हैं,

अपनी इस जननी की खातिर हम

हर पल जान न्योछावर करते हैं।


बिहार मुजफ्फरपुर, अर्चना सिंघानिया 

९३०८८४१०७१