Showing posts with label असम प्रांत जोरहाट शाखा संतोष मोदी. Show all posts
Showing posts with label असम प्रांत जोरहाट शाखा संतोष मोदी. Show all posts

Friday, April 29, 2022

संतोष मोदी, जोरहाट शाखा, असम प्रांत

पर्यावरण 


तपते सूरज की प्रखर किरणें,

जिनसे झुलस रही धरती !

लाल हो गया सिन्दूरी गोला,

त्राहि त्राहि कर रही प्रकृति !


प्रकृति से की छेड़खानी,

वायुमंडल हो गया दूषित !

गुस्से से सूर्य तमतमा उठा,

हो गया संसार पे कुपित !


हमारी गलती की सजा,

हम खुद ही भुगत रहे !

पेङ पौधों से विहीन धरा,

ऑक्सीजन को तरस रहे !


हे इंसान अब भी संभल जाओ,

प्लास्टिक का बहिष्कार करो !

स्वच्छ सुंदर देश बनाओ,

नदियों को न दूषित करो !


संकल्प करें हम सब मिलकर,

एक नया पेड़ लगाएँगे हम !

धरा हमारी निर्मल होगी,

सुख से जी पाएंगे हम !

- श्रीमती संतोष मोदी, जोरहाट शाखा, असम प्रांत